{"_id":"64a6f9d75702500712003ad6","slug":"anshu-caught-arrested-after-discharge-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-1128-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अस्पताल से डिस्चार्ज हाेते ही अंशु हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अस्पताल से डिस्चार्ज हाेते ही अंशु हुआ गिरफ्तार
Thu, 06 Jul 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी के बावजूद आरोपी संजय के फरार होने के बाद पुलिस में खलबली मची रही। वार्ड में भर्ती दूसरे आरोपी अंशु को डाॅक्टर ने परीक्षण के बाद डिस्चार्ज कर दिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद अंशु को गिरफ्तार किया गया है। उसको शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में पंतनगर थाने में एसएचओ की ओर से केस दर्ज किया जाएगा। संवाद
--
लूट का माल ठिकाने लगाने वाला भी जांच की जद में
रुद्रपुर। पुलिस के अनुसार बदमाश अंशु व संजय मिलकर छिनैती और लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। इनके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। दोनों लूटे मोबाइल और दूसरे सामान को तीसरे साथी को देते थे और वह इसे ठिकाने लगाता था। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई है। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। अगर उसकी संलिप्तता पुष्ट हुई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
--
कमरे में पुलिसकर्मियों की मौजजूदगी के बावजूद कैसे भागा बदमाश
रुद्रपुर। दो आरोपियों की निगरानी में तीन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी होने के बावजूद एक का भागना सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय एक पुलिसकर्मी कमरे से बाहर था। एक पुलिसकर्मी कमरे में बने शौचालय में फ्रेश होने गया था और तीसरा आराम कर रहा था। इसी का फायदा उठाकर संजय हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। निगरानी में मौजूद पुलिसकर्मियों के अपने-अपने बहाने सामने आ रहे हैं। इधर एसएसपी ने सीओ सिटी से दस दिनों में रिपोर्ट मांगी है। संवाद