फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Annoying people from waterlogging

जलभराव से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन 

Thu, 07 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बाजपुर। Updated Thu, 07 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Annoying people from waterlogging
जलभराव से लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला

बाजपुर। गांव महोली जंगल में जलभराव होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर किया। ग्रामीणों ने पानी निकासी की मांग की। उनका कहना है कि पहाड़ पर बारिश होने से गांव में जलभराव की समस्या हो जाती है।

विज्ञापन


आरोप है कि पानी निकासी की समस्या को अधिकारियों के समक्ष कई बार रखा लेकिन कोई हल नहीं हुआ। बुधवार को भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार के नेतृत्व में एकजुट ग्रामीणों ने जलभराव स्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान वचन सिंह, शंकर सिंह, लखविंदर, जंदो देवी, पूनिया देवी, कलावती आदि थे। 
विज्ञापन


 पहाड़ पर हुई बारिश से गड़प्पू नाला उफनाया। जिससे गांव जमरान, झारखंडी सहित आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो गया। ग्रामीणों को भारी दिक्कत  का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड सहकारी बैंक अध्यक्ष संजीव आर्य ने लोनिवि, राजस्व टीम के साथ मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य ने गांव के लिंक मार्ग और पुलिया निर्माण के लिए लोनिवि अधिकारियों से प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा।  
बुधवार सुबह अचानक गड़प्पू नाले का जल स्तर बढ़ गया। जिससे गांव जमरान, झारखंडी क्षेत्र की सड़के जल मग्न हो गई। जमरान के सात आठ घरों में बाढ़ का पानी घुस गया।

जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताते चले कि तीन दिन पहले कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर गड़प्पू नाले की जेसीबी मशीन से सफाई कराने के निर्देश दिये थे। लेकिन नाले में पानी कम न होने के कारण सफाई कार्य नही हो पा रहा है।


इस दौरान ग्रामीणों ने बैंक अध्यक्ष आर्य के समक्ष गांव के लिंक मार्ग और पानी निकासी के लिए बड़ी पुलिया का निर्माण कराने की मांग को प्रमुखता से रखा। वहां तहसीलदार सुदेश चंद, लोनिवि अधिशासी अभियंता यूपी बहुगुणा, जगजीत सिंह, मलूक सिंह आदि थेे। इससे पहले भाजपा नेता राजेश कुमार ने ग्रामीणों के साथ मार्ग निर्माण को लेकर हंगामा किया। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed