फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Angry villagers will soon get the gift of jungle road

Udham Singh Nagar News: नाराज ग्रामीणों को जल्द मिलेगी जंगल रोड की सौगात

Mon, 24 Jun 2024 04:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers will soon get the gift of jungle road
गूलरभोज। क्षेत्रीय विधायक की पहल पर हरिपुरा जलाशय के पार बसे नौ गांव के ग्रामीणों को जल्द ही जंगल रोड की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए जिला योजना से 41 लाख रुपये की मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


1970 के दशक में हरिपुरा जलाशय के निर्माण के बाद से ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन करते आ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से सड़क की मांग पर उनको सिर्फ आश्वासन ही मिला। इससे नाराज ग्रामीणों ने इस बार रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों व क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे के मनाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। जलाशय पार कोपा बसंता के बूथ संख्या 15 पर 831 वोट में से एक भी वोटर ने मतदान नहीं किया था।
विज्ञापन

सिंचाई व वन विभाग की सहमति से तीन किलोमीटर जंगल रोड के लिए जिला योजना से 41 लाख रुपये मंजूर हो गया है। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। इससे नया प्लाट, सैमल चौड़, कोपा बसंता, कोपा लालसिंह, कोपा मुनस्यारी, शांतिपुरी, निगल्लटिया खत्ता, कटपुलिया व ककराला के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। रास्ते में पड़ने वाले नालों के लिए अंडरग्राउंड पाइप भी डाली जाएगी। इससे बरसात में सड़क को नुकसान नहीं होगा। -अरविंद पांडे, क्षेत्रीय विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed