फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   An underground water tank will be built in the hospital for Rs 25 lakh.

Udham Singh Nagar News: अस्पताल में 25 लाख से बनेगा भूमिगत पानी का टैंक

Mon, 16 Feb 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 16 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
An underground water tank will be built in the hospital for Rs 25 lakh.
काशीपुर अस्पताल में पानी के टैंक का होता निर्माण। संवाद
काशीपुर। आग की घटनाओं से बचने के लिए अस्पताल में पर्याप्त पानी की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए 25 लाख की लागत से भूमिगत टैंक बनाया जा रहा है। अस्पताल में दो हाईड्रेंट भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में कोरोना काल के बाद लाखों की लागत से फायर सिस्टम लगाया गया था। इस पर प्लास्टिक के टैंक लगाकर परिसर में पाइप लाइन बिछाकर सप्लाई दी गई है। देखरेख के अभाव में यह टैंक खराब होने लगे हैं। इसका संज्ञान लेकर 2025 में स्वास्थ्य विभाग ने टैंक बनाने के लिए 25 लाख स्वीकृत रुपये किए थे।
विज्ञापन

इसके लिए लंबी कागजी प्रक्रिया चली। कुछ दिन पूर्व ही सीएमओ स्तर पर टेंडर प्रक्रिया की गई है। ठेकेदार ने अस्पताल में जेसीबी से गड्ढा खोदकर निर्माण शुरू करा दिया है। यह करीब पांच फुट ऊंचा टैंक बनाया जाएगा। इसमें करीब तीन लाख लीटर पानी की क्षमता होगी। अस्पताल में जरूरत की जगह पर कनेक्शन देकर पानी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए इमरजेंसी के पीछे पार्क और ओपीडी के पास दो हाईड्रेंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट:
पिछले साल काशीपुर अस्पताल में फायर सिस्टम के लिए भूमिगत पानी का टैंक बनाने के लिए 25 लाख रुपये का बजट मिला था। टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। निर्माण कार्य पूरा होने पर कनेक्शन पाइप लाइन से जोड़ दिया जाएगा। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ ऊधमसिंह नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed