{"_id":"6928a81834032f7b2d0cfd5b","slug":"an-evening-in-the-name-of-our-dharmendra-and-tribute-meeting-on-30th-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-135567-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एक शाम हमारे धर्मेंद्र के नाम व श्रद्धांजलि सभा 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एक शाम हमारे धर्मेंद्र के नाम व श्रद्धांजलि सभा 30 को
Fri, 28 Nov 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर काशीपुर डेवलपमेंट फोरम एक शाम हमारे धर्मेंद्र के नाम व श्रद्धांजलि सभा का 30 नवंबर को आयोजन करेगा। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि धर्मेंद्र का काशीपुर से एक गहरा और आत्मीय रिश्ता रहा है।
काशीपुर के ग्राम भोगपुर स्थित फार्म हाउस पर समय-समय पर वह आते थे। फार्म हाउस में उनके पिता परिवार के सदस्यों के साथ लंबे समय तक रहे और नगर क्षेत्र के कई परिवारों से उनके पारिवारिक संबंध थे। उन्होंने बताया कि उनके इसी भावनात्मक जुड़ाव को सम्मान देते हुए केडीएफ पवित्र तीर्थ द्रोणासागर परिसर स्थित ओपन एयर थियेटर में शाम चार बजे से एक श्रद्धांजलि समारोह एक शाम हमारे धर्मेंद्र के नाम का आयोजन करेगा। इस दौरान नगर क्षेत्र के गायक कलाकार अभिनेता धर्मेंद्र पर फिल्माए गीतों की प्रस्तुति देंगे। संवाद