{"_id":"5c5498c1bdec2256646ab09b","slug":"amit-kumar-appointed-as-district-disaster-management-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल की जगह अमित देख रहे हैं आपदा प्रबंधन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल की जगह अमित देख रहे हैं आपदा प्रबंधन का काम
Sat, 02 Feb 2019 12:36 AM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: विपिन कुमार
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में उपकरणों की खरीद को लेकर हुए टेंडर में गड़बड़ी को लेकर आरोपों की जद में आए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी अनिल शर्मा के अनुबंध की समयसीमा खत्म हो चुकी है। डीएम के आदेश पर अनिल की जगह भूमि संरक्षण अधिकारी अमित कुमार को अग्रिम आदेशों तक कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
हालांकि, अनिल के छुट्टी में रहने की वजह से अधिकारिक रूप से चार्ज नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि अधिकारिक रूप से चार्ज न देने को लेकर अनिल को नोटिस जारी हो सकता है। इसके अलावा जिले में अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करने को लेकर भी शासन को पत्र भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
दरअसल राज्य आपदा मोच निधि से आपदा प्रबंधन के उपकरणों की खरीद को लेकर बीते साल टेंडर आमंत्रित किए गए थे। टेंडर प्रक्रिया में चार कंपनियों ने टेंडर डाले थे। बीते 28 नवंबर को तकनीकी बिट और वित्तीय बिट भी खुल चुकी थी। सात दिसंबर को आपदा का डेमोस्ट्रेशन के समय जब टेंडर के दस्तावेजों की फाइल तलब की गई तो उसमें ओवर राइटिंग मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम ने टेंडर को निरस्त कर दिया था। जनवरी में कलक्ट्रेट के अनुभाग संग्रह प्रभारी की ओर से आपदा प्रबंधन अधिकारी अनिल शर्मा सहित चार आरोपियों के खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसकी जांच एसआई सोनिका को दी गई है। इधर, आपदा प्रबंधन अधिकारी अनिल का अनुबंध दस जनवरी को समाप्त हो गया था।
लेकिन उन्होंने चार्ज नहीं छोड़ा था और फिलहाल वे अवकाश पर हैं। सूत्रों के मुताबिक चार्ज सौंपने या अभिलेख सौंपने में आनाकानी पर उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। अधिकारिक रूप से चार्ज देने के लिए नोटिस देने की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि अनिल का जिले में अनुबंध नहीं बढ़ाने को लेकर भी पत्र लिखा जा सकता है। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी का चार्ज भूमि संरक्षण अधिकारी ने लिया है। अगर पुराने अधिकारी दस्तावेज देने में आनाकानी करेंगे तो कानूनी कार्रवाई होगी। उनके कार्यकाल के मामलों को देखा जा रहा है।
वर्ष 2011 से जमे हैं अनिल
रुद्रपुर। आपदा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के रूप में अनिल शर्मा ने एक मार्च 2011 से जिले में सेवाएं देना शुरूकी थीं। शासन से उनका नवीनीकरण किया जाता रहा। तीन साल के लिए हुआ अनुबंध का नवीनीकरण दस जनवरी 2019 को खत्म हो गया था। हालांकि अनुबंध के नवीनीकरण के लिए अनिल ने सचिव आपदा प्रबंधन के पास आवेदन किया है। अनुबंध बढ़ने की मंशा के चलते ही चार्ज नहीं छोड़ा है। माना जा रहा है कि वे शासन स्तर पर अनुबंध बढ़ाने को लेकर प्रयास कर रहे हैं।
कोट:
दस जनवरी को डीएम कार्यालय में अनुबंध को बढ़ाने के लिए आवेदन किया गया था। व्यक्तिगत रूप से डीएम से भी मिला था। वर्तमान में वह 14 दिन के अवकाश पर हैं। अवकाश से आने के बाद ही चार्ज दे पाएंगे। उन पर आरोप बेबुनियाद हैं। वह अपना पक्ष रखेंगे।
-डॉ. अनिल शर्मा, आपदा प्रबंधन अधिकारी