फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Aman-o-Insaf Modi took a dig at the conference

अमन-ओ-इंसाफ कांफ्रेंस में मोदी पर साधा निशाना

Mon, 17 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा Updated Mon, 17 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Aman-o-Insaf Modi took a dig at the conference
ए‌‌कजुटता ‌‌‌द‌िख्‍ााते लाेग - फोटो : अमर उजाला
 कल्किधाम के पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णन ने कहा कि मोदी ने मात्र 31 प्रतिशत वोट लेकर दिल्ली की सत्ता हासिल की है। अगर उत्तर प्रदेश में सभी धर्म निरपेक्ष ताकतें एकजुट नहीं हुईं तो निश्चित रूप से एक बार फिर सांप्रदायिक ताकतों की जीत हो सकती है। वे उत्तराखंड माइनॉरिटी वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित अमन-ओ-इंसाफ कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन



रविवार को सुनहरी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में कृष्णन ने कहा कि जिस भारतीय संस्कृति को आक्रमणकारी एक हजार साल में नहीं गिरा पाए, उसे दिल्ली में बैठे तीन साल में गिराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि झगड़ा हिंदू मुस्लिम का नहीं बल्कि झगड़ा सियासत का है। इसलिए सभी को मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की आजादी में कुछ भी योगदान नहीं दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में मोदी की सरकार इसलिए बन गई क्योंकि 70 प्रतिशत वोट 7 जगह बंट गया। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वह गाय का सम्मान करें। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शहजाद पूनावाला ने कहा कि आरएसएस की पतलून भले ही लंबी हो गई हो लेकिन सोच छोटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर विधायक उत्तराखंड के सह प्रभारी संजय कपूर ने कहा कि मोदी ने देशवासियों को 15-15 लाख देने का जो वायदा किया वो वादा तो पूरा नहीं हुआ बल्कि जनधन के नाम से देशवासियों से 100-100 रुपये बैंक में जमा करवा लिए। कांफ्रेंस में अंजुमन मिन्हाजे रसूल के चेयरमैन मौलाना अतहर हुसैन, यूपी श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष यासीन उस्मानी, दर्जा मंत्री हरेंद्र सिंह लाडी, मतीन सिद्दकी, जाहिद रजा रिजवी, हाजी सरवरयार खान, मो. आरिफ कुरैशी, मो. साबिर थे। कार्यक्रम आयोजक कमेटी अध्यक्ष अयूब खां, महासचिव इरफान मलिक ने सभी का आभार जताया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed