फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Alleged remarks of female leader on former CM will be investigated

पूर्व सीएम पर महिला नेता की कथित टिप्पणी की होगी जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Alleged remarks of female leader on former CM will be investigated
खटीमा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत का स्वागत करती भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी। - फोटो : KHATIMA
रुद्रपुर/खटीमा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि जनता को आ रही दिक्कतों को देखते हुए शीघ्र ही जिला विकास प्राधिकरणों का अस्तित्व समाप्त कर दिया जाएगा। प्राधिकरण की कार्यप्रणाली से जनता नाखुश है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रुद्रपुर में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण में जनता के कार्य आसानी से नहीं हो रहे हैं। इसको देखते हुए प्राधिकरणों को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया है। प्राधिकरण को लेकर जब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो उन्हेें करीब 35 हजार लाइक मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह की ओर से एबीवीपी कार्यकर्ता के साथ अभद्रता और महिला नेता की ओर से पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन मंत्री हरक सिंह रावत को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद संगठन की ओर से उनके खिलाफ अगली कार्रवाई को लेकर पूछे के सवाल के जवाब में बंशीधर भगत ने कहा कि पार्टी में उनका कद पूर्ववत रहेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान की बंपर पैदावार के कारण सरकारी क्रय केंद्रों पर भी धान की रिकॉर्ड खरीद हो रही है।
जिले में कुछ स्थानों पर गन्ने के रकबे में धान बेचने की शिकायत मिल रही हैं, इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिले में इस बार 534 गांवों में 50 हजार, 456 लोगों को स्वामित्व योजना का लाभ मिलने जा रहा है। वहां भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह आदि थे।
उधर, खटीमा में देहरादून से चंपावत जाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत यहां महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने आह्वान किया कि कार्यकर्ता मिशन 2022 के लिए तैयार रहें। वहां नंदन सिंह खड़ायत, किशोर जोशी, हिमांशु बिष्ट, भुवन जोशी, सतीश गोयल, दिगंबर कन्याल, सचिन अग्रवाल, नवीन कन्याल, ईश्वरी दत्त, गणेश चौशाली, विनोद जोशी, सुरेश जीना, गंभीर सिंह धामी आदि थे।

नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलाने की मांग
रुद्रपुर। बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राधेश शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से नजूल भूमि पर शीघ्र मालिकाना हक दिलवाने की मांग की। शर्मा ने कहा कि नजूल भूमि में मालिकाना हक का जो भी आदेश लेकर आएगा, रुद्रपुर की जनता उसका चांदी के मुकुट से स्वागत करेगी।

रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत।

रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed