{"_id":"5eeb27218ebc3e4342526e60","slug":"allegations-of-indecency-with-investigative-team-in-charge-during-quarantine-report-filed159","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन करने के दौरान जांच टीम प्रभारी के साथ अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन करने के दौरान जांच टीम प्रभारी के साथ अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। कोरोना वायरस जांच टीम के साथ क्वारंटीन करने के दौरान कथित अभद्रता के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। झनकइया थाना पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के कोरोना वायरस जांच सर्विलांस टीम प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा ने झनकईया थाना पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोप लगाया है कि ड्यूटी के दौरान गुरुग्राम हरियाणा से आए झनकट क्षेत्र निवासी गणेश सिंह द्वारा संस्थागत क्वारन्टीन होने से मना व मास्क उतारकर कथित अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने घारा 188, 269, 270, 332, 504, 506 आईपीसी व तीन महामारी अधिनियम व 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में डॉ.मिश्रा ने बताया कि बीते दिनों कोरोना संक्रमित के सम्पर्क में आए लोगों को क्वारन्टीन करने के दौरान यह मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन