फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Allegations of bitterness among teachers and parents

पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने सीएम को भेजा ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Allegations of bitterness among teachers and parents
सितारगंज में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते स्कूल एसोसिएशन के लोग। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने सीएम को ज्ञापन भेजकर कुछ लोगों पर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों के बीच कटुता पैदा करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन चंद भट्ट के नेतृत्व में एसोसिएशन ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुक्ता मिश्रा को सौंपा। कहा कि उच्च न्यायालय की ओर से 22 जून 2020 को लिए गए निर्णय में कहा गया था कि निजी स्कूल शिक्षण शुल्क अभिभावकों से लेंगे। पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों से ऑनलाइन शिक्षा की फीस ले रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए स्कूल नहीं तो फीस नहीं का आंदोलन चलाकर शिक्षक, छात्र व अभिभावकों के बीच कटुता पैदा कर रहे हैं। ऑनलाइन शिक्षा देने के बावजूद फीस नहीं आने से प्राइवेट स्कूल शिक्षकों को वेतन देने में असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने व प्राइवेट स्कूलों को आर्थिक पैकेज देने की मांग की। वहां राजेश शैली, नरेश कंसल, पुनीत गोयल, पुनीत आनंद, हरमीत सिंह, नरेश तिवारी, जगदीश गर्रानी, धर्मेंद्र चौधरी, कैलाश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed