फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Alcohol excise raids on bases

शराब के अड्डों पर आबकारी के छापे

Sun, 28 Aug 2016 12:36 AM IST
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा खूब फलफूल रहा है। आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र में कच्ची शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान शराब कारोबारियों की टीम को कड़ा विरोध भी झेलना पड़ा। टीम ने 90 लीटर कच्ची शराब बरामद कर तीन कारोबारियों को धर दबोचा। कैलाश नदी किनारे लगी शराब की पांच भट्टियां तोड़ीं।
विज्ञापन



 शनिवार को आबकारी विभाग के कुमाऊं मंडल प्रवर्तन हरीश जोशी के नेतृत्व में टीम ने कौंधारतन गांव में कच्ची शराब बेचने वाली मनप्रीत कौर पत्नी राजू सिंह के घर छापा मारा। यहां 30 लीटर कच्ची शराब पाउच में भरी मिली। इस पर टीम ने शराब के साथ मनप्रीत को धर दबोचा। इसके बाद कैलाश नदी के किनारे लगी कच्ची शराब की पांच भट्टियां तोड़ी और पांच हजार लीटर लाहन नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


खटीमा आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह ने बताया कि टीम द्वारा शराब बनाने के उपकरण जब्त कर लिए गए। छापेमारी के दौरान एक भी शराब बनाने वाला माफिया हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मटिहा गांव में दो सगे भाई जगीर सिंह एवं चरण सिंह पुत्र बग्गा सिंह को कच्ची शराब के साथ दबोचा।

जगीर के पास से 40 लीटर और चरण के पास से 20 लीटर शराब बरामद हुई। तीन कारोबारियों का आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत चालान कर दिया। टीम में प्रधान आबकारी सिपाही बृजेश गौतम, सिपाही बलजीत सिंह, गोविंद सिंह, संतोष लोहनी, सुनीता रानी आदि थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed