फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Agriculture.

गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया बाजपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
Agriculture.
बाजपुर। गन्ना मंत्री ने हवन पूजन और चेन यार्ड में गन्ना डालकर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शनिवार को मिल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा, मिल महाप्रबंधक हरबीर सिंह, पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, राज्य आवास सहकारी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, विजेंद्र डोगरा, गौरव शर्मा, अशोक गोयल, अजीत प्रताप सिंह रंधावा और किसानों ने हवन-पूजन किया। पूजन पंडित शिव कुमार शास्त्री ने किया। इसके बाद गन्ना मंत्री बहुगुणा ने चेन यार्ड में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान गन्ना मंत्री ने सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसान गांव महेशपुरा निवासी जमील अहमद और नन्हे को सम्मानित किया। गन्ना मंत्री ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
डिस्टलरी प्लांट शुरू करने की कोशिश होगी। चीनी मिलों का नुकसान कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य की सभी चीनी मिलों की स्थिति सुधारी जाएगी। राज्य की चीनी मिलों के मृतक आश्रितों के नियोजन की समस्या का निस्तारण जल्द होगा। चीनी मिलें सही रूप से चलेंगी। किसानों को भुगतान समय पर मिले ऐसी व्यवस्था बनाई गई है। चीनी मिलों में किसानों का विश्राम गृह, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने मिल महाप्रबंधक हरबीर सिंह के कार्य पर संतोष जताया। इससे पहले पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार ने चीनी मिल की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए डिस्टलरी प्लांट शुरू करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने पर्चियों का वितरण पूर्व की भांति करने सहित दस सूत्री मांग पत्र सौंपा। मृतक आश्रितों ने नियोजन के लिए गन्ना मंत्री को ज्ञापन सौंपा। संचालन वीरसेन राठी ने किया। वहां सतनाम सिंह रंधावा, गुलाम मुस्तफा, सत्यवान गर्ग, राकेश गुप्ता, कुंवरपाल, कमलेश सिंह, राजेश शर्मा, परविंदर विर्क, यशपाल राजहंस, अतीक अहमद, राजू पंडित, सूरज सागर, परमजीत पम्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed