फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Agriculture

कम से कम 400 रुपये हो गन्ने का प्रति क्विंटल मूल्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Agriculture
खेत में खड़े गन्ने का प्रतिकात्मक चित्र। - फोटो : KASHIPUR
किसान गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि पांच साल में गन्ने का मूल्य सिर्फ 37 रुपये बढ़ा है, जबकि जबकि लागत बहुत बढ़ गई है। किसानों की मांग है कि गन्ने का मूल्य कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए ताकि किसानों की लागत निकल सके।
विज्ञापन

सरकार ने अभी तक इस सत्र का गन्ना खरीद मूल्य घोषित नहीं किया है, जबकि पड़ोसी राज्य यूपी 25 रुपये बढ़ाकर घोषित कर चुका है। यूपी में गन्ने का रेट प्रति क्विंटल 350 रुपये कर दिया गया है। प्रदेश के किसान भी गन्ने का मूल्य बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि डीजल, खाद ,लेबर, ट्रैक्टर, उपभोक्ता सामान का भाव काफी बढ़ गया है, जिससे गन्ने का लागत मूल्य भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

बाजार महंगाई के अनुसार ही गन्ने का मूल्य तय होना चाहिए। कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल का रेट दिया जाना चाहिए। इससे कम में किसान का परता नहीं आता है। अगर सही मूल्य नहीं मिलता है तो किसान अन्य विकल्पों पर विचार करेगा। - जितेंद्र सिंह जीतू, अध्यक्ष उत्तराखंड किसान यूनियन (युवा)
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार लागत मूल्य से कम गन्ना खरीद मूल्य रखती है। सरकार को गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल रखना चाहिए। इससे कम पर किसान को घाटा होगा। यह किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा।
-सुरेश शर्मा, प्रगतिशील किसान।
सरकार को गन्ने का मूल्य 450 रुपये रखना चाहिए। खाद, बीज, डीजल व खेती के काम आने वाले उपकरणों के दाम, मजदूरी बढ़ गई है, जिससे गन्ने का उत्पादन मूल्य भी बढ़ गया है। अब गन्ने की फसल उगाने में काफी कीमत लगानी पड़ती है।

-मनप्रीत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता भाकियू युवा।
स्वामी नाथन की रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया कि फसल की लागत मूल्य और किसान की मेहनत के अनुसार ही फसल का भाव तय किया जाना चाहिए। गन्ने का लागत मूल्य लगभग 400 रुपये होना चाहिए। -जोरावर सिंह, प्रगतिशील किसान

जितेंद्र सिंह जीतू।

जितेंद्र सिंह जीतू।- फोटो : KASHIPUR

जोरावर सिंह।

जोरावर सिंह।- फोटो : KASHIPUR

सुरेश शर्मा।

सुरेश शर्मा।- फोटो : KASHIPUR

मनप्रीत सिंह।

मनप्रीत सिंह।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed