{"_id":"58cae03a4f1c1b741132d256","slug":"advocates-raised-the-demand-for-arrest-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने हंगामा किया
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर कोतवाली परिसर में हंगामा करते वकील।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। उन्होंने कोतवाली में धरना देकर 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे, सभी अधिवक्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस के रुप में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा, नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद रस्तोगी ने कहा कि रविवार की शाम प्रभात कालोनी निवासी अधिवक्ता मोहित अपने भाई मोहन के साथ बाजार से बाइक पर अपने घर जा रहा था। प्रभात कालोनी के बाहर होली मनाने के लिए टेंट लगा था। वहां पर रास्ते में खड़े तीन चार युवक बिना किसी बात के मोहित और उसके भाई से उलझ गए। उन्होंने लाठी डंडों से दोनों भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
सूचना मिलने पर मोहित पिता नरेश चंद ने दोनों घायल पुत्रों को सरकारी अस्पताल में उपचार कराया। बाद में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। अधिवक्ताओं ने बताया कि मोहित के पिता नरेश चंद ने प्रभात कालोनी निवासी विशाल कांबोज, संदीप बाबू, राजेंद्र के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वकीलों ने पुलिस से आरोपियों पर लगी धारा को 308 में तरमीम करने, 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। धरना देने वालों में प्रदेश बार कौसिंल के पूर्व अध्यक्ष हरीश नेगी, शैलेंद्र मिश्रा, विवेक मिश्रा, अमित ब्रह्मेश, अब्दुल सलीम, अख्तर खान, उमेश जोशी, संजीव आकाश, मोहम्मद युनूस, सुरेंद्र शर्मा, अमित रस्तोगी, पंकज, इनआम हुसैन, बीसी हर्बोला आदि थे।