फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Administration notice to 110 people encroaching on ponds

तालाबों पर अतिक्रमण करने वाले 110 लोगों को प्रशासन का नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Administration notice to 110 people encroaching on ponds
काशीपुर। तालाबों पर अतिक्रमण करने वाले 110 लोगों को प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। लोगों से खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। अगर वे स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में शनिवार को प्रशासन की टीम ने गिरीताल पर किए गए अतिक्रमण की पैमाइश की।
विज्ञापन

नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में कई लोगों ने तालाबों पर अवैध कब्जा कर लिया है। कहीं खेती हो रही है तो कहीं पक्के निर्माण हो गए हैं। अब तक कई बार तालाबों से अतिक्रमण हटाने के लिए कोर्ट के आदेश आ चुके हैं। कई बार देखा गया कि कुछ तालाबों को प्रशासन ने अवैध कब्जों से मुक्त करा लिया लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा से अतिक्रमण हो जाता है।
विज्ञापन

इस बार फिर से इन तालाबों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की कवायद की जा रही है। काफी समय तक चली प्रक्रिया के बाद प्रशासन ने 110 ऐसे अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं। सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है। उनसे खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। इसी क्रम में शनिवार को एसडीएम अभय प्रताप के निर्देश पर गिरीताल सरोवर की पैमाइश की गई। इस दौरान अवैध कब्जों को जांचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार सभी तालाबों को उनके मूल स्वरूप में लाया जाना है। इसी क्रम में 100 लोगों को नोटिस दिया गया है। अगर किसी ने तालाब पर कब्जा कर घर भी बना लिया है तो उसे भी ढहा दिया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को गिरीताल सरोवर की पैमाइश कर तूदाबंदी कर दी गई है।

भविष्य में किया जाएगा सौंदर्यीकरण
एसडीएम ने बताया कि पहले चरण में सरोवर की पैमाइश की गई है ताकि जमीन का सही आकलन किया जा सके। भविष्य में सरोवर के सौंदर्यीकरण की बात सोची जा रही है। द्रोणसागर की तरह गिरीताल सरोवर को भी सुंदर और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जाएगा। अभी कोई दस्तावेजी कार्रवाई शुरू नहीं हुई है लेकिन सरोवर का सौंदर्यीकरण होगा यह निश्चित माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed