फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Administration investigation found poisonous water in the canal

प्रशासन की जांच में नहर में मिला जहरीला पानी

Wed, 16 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Wed, 16 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन

 सिंचाई नहर में फैक्ट्रियों का जहरीला पानी गिरना जारी है। प्रशासन की जांच में भी नहर दूषित पाई गई है। इसके लिए प्रशासन द्वारा फैक्ट्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके लिए तहसीलदार ने कार्रवाई की संस्तुति कर एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है।

विज्ञापन

बता दें कि बीते दो माह से सिंचाई माइनर (अपर बैगुल नहर) में सिडकुल की फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा पानी गिर रहा है। दूषित पानी की वजह से करीब आधा दर्जन से अधिक गांव संक्रामक रोग की चपेट में आ गए हैं। बीते सोमवार को नहर का पानी इतना जहरीला हो गया कि केमिकल युक्त पानी से नहर से 20 फीट ऊंचे झाग के पहाड़ बन गए थे और पानी में बजबजा रहे कीड़े पेड़, पत्तों और सड़क पर रेंगने लगे थे। ग्रामीणों के विरोध पर तहसीलदार ने मुआयना कराकर मामले की जांच कराई। मंगलवार को तहसीलदार रमेश चंद्र गौतम ने जांच रिपोर्ट में खुलासा करते हुए बताया कि जहरीले पानी से नहर दूषित हुई है। इसके लिए फैक्ट्रियों को सीआरपीसी की धारा 135 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। बताया कि फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट एसडीएम चंद्र सिंह इमलाल को भेजी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed