फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Administration big action on the mazar in rudrapur

Rudrapur: रात में थी मजार...सुबह मिट गया नामोनिशान, एक सप्ताह से तैयारी में जुटा था प्रशासन, फिर लिया था एक्शन

Wed, 23 Apr 2025 11:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 23 Apr 2025 11:13 AM IST
सार

रुद्रपुर में मजार को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन एक हफ्ते से तैयारियों में जुटा था। बीती आठ अप्रैल को एनएचएआई के परियोजना निदेशक विकास मित्तल ने डीएम को पत्र भेजकर धार्मिक संरचना के ध्वस्तीकरण के लिए सहायता और पुलिस बल उपलब्ध कराने का पत्र भेजा था। 

विज्ञापन
Administration big action on the mazar in rudrapur
रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर मजार ढहाने के बाद मलुबा हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल रोड चौड़ीकरण की जद में आई मजार को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन एक हफ्ते से तैयारियों में जुटा था। बीती आठ अप्रैल को एनएचएआई के परियोजना निदेशक विकास मित्तल ने डीएम को पत्र भेजकर धार्मिक संरचना के ध्वस्तीकरण के लिए सहायता और पुलिस बल उपलब्ध कराने का पत्र भेजा था। उनका कहना था कि धार्मिक संरचना के कारण इंदिरा चौक पर लोनिवि की ओर से जंक्शन सुधारीकरण के कार्य में देरी हो रही है। इस पत्र के बाद धार्मिक संरचना को हटाने की भूमिका बनी थी। मंगलवार तड़के मजार को हटा दिया गया। रात में लोगों ने मजार देखी और सुबह उठकर देखा तो वहां नामोनिशान नहीं था। 

विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू
लोनिवि के ईई ओपी सिंह ने बताया कि डीडी चौक से इंदिरा चौक तक सड़क चार लेन है और इसे आठ लेन किया जाना है। इसके लिए जिला विकास प्राधिकरण से तीन करोड़ रुपये मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। 

विज्ञापन

मलबा हटाया और डामर का लेवल चढ़ाया
पुलिस प्रशासन और एनएचएआई की ओर से पूरी तैयारी के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। ध्वस्तीकरण होने के बाद मलबा हटाकर जगह को रोलर चलाकर समतल कर दिया गया। इसके बाद वहां पर डामर की परत भी हाथों हाथ डाल दी गई। इससे वहां पर मजार का कोई नामोनिशान तक नहीं दिखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मजार हटने पर बिलख पड़ी महिला
मजार हटाने के बाद पुलिस ने सड़कों को आवाजाही के लिए खोल दिया। इस दौरान मजार का अस्तित्व मिटने से दुखी होकर वहां पहुंची एक महिला बिलख पड़ी। रोती हुई वह जमीन पर गिर गई। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझा बुझाकर उसे वहां से हटाया। 

दिन भर तैनात रही पुलिस फोर्स
मजार के ध्वस्तीकरण के बाद पुलिस प्रशासन को विरोध की आशंका थी। इसके चलते मजार के ध्वस्तीकरण के बाद भी वहां दिन भर पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिसकर्मियों को दो पालियों में तैनात किया गया था। सोशल मीडिया पर मजार ध्वस्तीकरण का विरोध तो दिखी लेकिन सड़क पर ऐसा कुछ नहीं झलका। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस सोशल मीडिया पोस्टों पर नजर रखे रही। 



पूरी वैधानिक प्रक्रिया के तहत धार्मिक स्थल को हटाकर पजेशन लेने की कार्रवाई की गई है। धार्मिक संरचना का एक लाख 12 हजार रुपये के प्रतिकर का एनएचएआई की ओर से एसएलओ कार्यालय को भुगतान किया जा चुका है और भुगतान का नोटिस धार्मिक स्थल के प्रबंधक को बीते फरवरी में तामील भी कराया जा चुका है। लोनिवि की ओर से इंदिरा चौक से डीडी चौक तक सड़क आठ लेन की जाएगी। - पंकज उपाध्याय, एडीएम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed