फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Activists staging a sit joint cane commissioner

कार्यकर्ताओं ने संयुक्त गन्ना आयुक्त को बैठाया धरने पर

Wed, 16 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Wed, 16 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के आह्वान पर गन्ना किसानों ने बंद हो चुकी काशीपुर शुगर मिल पर चार साल से बकाया 27 करोड़ रुपये का भुगतान करने की मांग को लेकर संयुक्त गन्ना आयुक्त कार्यालय का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में संयुक्त गन्ना आयुक्त को जबरन साथ लेकर एनएच पर सांकेतिक धरना दिया। बाद में सामूहिक गिरफ्तारी देने की मांग को लेकर आईटीआई चौकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। एसडीएम ने नायब तहसीलदार के माध्यम से किसानों को बुधवार को अपने कार्यालय में वार्ता को आमंत्रित किया, तब किसान वापस लौटे।
आम आदमी पार्टी के किसान संगठन उत्तराखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र मलिक के नेतृत्व गन्ना किसान 31 अगस्त को दिए गए एल्टीमेटम के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे गन्ना आयुक्त कार्यालय पहुंच गए। गन्ना आयुक्त के नहीं मिलने पर किसान संयुक्त गन्ना आयुक्त डा. योगेंद्र कुमार के कार्यालय में गए। उनसे किसानों ने वर्ष 2011-12 का बकाया 27 करोड़, ब्याज सहित करीब 35 करोड़ का भुगतान करने की मांग की। डा. योगेंद्र के यह कहने पर कि अदालत के आदेश पर भुगतान लिक्युटेटर द्वारा मिल को नीलाम करने पर होगा। इस पर किसान भड़क गए और मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसान डा. योगेंद्र को जबरन अपने साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ले आए और अपने साथ उनको भी धरने पर बैठाया। किसान नेताओं ने कहा भुगतान दो अपने अधिकारी ले जाओ।

विज्ञापन

इस बीच किसानों ने दो बार जाम खोलकर वाहनों को जाने दिया। संयुक्त गन्ना आयुक्त ने गन्ना आयुक्त से फोन से बात की और किसानों की मांग से उन्हें अवगत कराया। संयुक्त गन्ना आयुक्त ने किसानों को बताया कि आयुक्त इस संबंध में सरकार से बात चल रही है। इधर, धरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दो बजे किसान आईटीआई थाना में गिरफ्तारी देने गए। एसडीएम के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे नायब तहसीलदार ने किसानों को बताया कि बुधवार को सुबह 11 बजे एसडीएम ने अपने कार्यालय में आमंत्रित किया है। इस पर किसान लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में आम आदमी पार्टी के पर्यवेक्षक त्रिलोक सिंह, श्रीचंद्र बोरा, गुलशन कुमार, करन सिंह, आरएस राणा, जीएस गिल एसएस क्लेयर आरडी खान, प्रवीण कुमार, केके जोशी, कैलाश नाथ सिंह, जीएस चीमा, चंग्पाल सैनी, दिवान सिंह कटयार, अली हुसैन, रणवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed