फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused who made female friend's photo viral on social media arrested in pantnagar

Pantnagar Crime: महिला मित्र की सोशल मीडिया पर वायरल की फोटो, इंस्टाग्राम से शुरू हुई बातचीत; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Feb 2024 03:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 15 Feb 2024 03:43 PM IST
सार

पंतनगर में एक युवती ने अपने पुरुष मित्र पर डरा धमकाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Accused who made female friend's photo viral on social media arrested in pantnagar
महिला मित्र की सोशल मीडिया पर वायरल की फोटो, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंतनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने पुरुष मित्र पर डरा धमकाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान गोविंद सिंह फर्त्याल से हुई थी। अक्तूबर 2023 में उसने उसे फोन कर रुद्रपुर मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि रुद्रपुर में वह उसे जबरदस्ती होटल में ले गया और डरा धमकाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई।

विज्ञापन

इसके बाद फरवरी 2024 में उसने उसे फिर मिलने और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। मना करने पर उसने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने उसके नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर सभी को वीडियो भेज दी जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: विजिलेंस टीम ने प्रधानाचार्य और सहायक टीचर को दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, जानें पूरा मामला

इस मामले में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। विवेचना में यदि आरोप सही मिले तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कत्याल, एसपी सिटी रुदपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed