फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused's bail rejected for trying to cut ATM machine

एटीएम मशीन काटने का प्रयास करने के आरोपी की जमानत खारिज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Accused's bail rejected for trying to cut ATM machine
काशीपुर। प्रभारी सत्र न्यायाधीश ने बैंक का एटीएम काटने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक के एटीएम के गार्ड विनीत तिवारी ने केलाखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बैंक की रामेश्वरपुर शाखा में सिक्योरिटी गार्ड है। 26 मई को जब वह ड्यूटी पर गया तो वहां एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त पाई गई।
चोरों ने एटीएम में लगे कैमरे और अलार्म को तोड़ने का प्रयास किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो बैंक के शाखा प्रबंधक और गार्ड ने एक आरोपी अमित राजपूत की शिनाख्त की।
विज्ञापन

अमित पूर्व में इसी बैंक की शाखा में गार्ड रह चुका है। 04 जून को पुलिस ने सरकड़ा, केलाखेड़ा निवासी अमित राजपूत को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एटीएम क्षतिग्रस्त करने में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के अधिवक्ता ने उसकी जमानत के लिए प्रभारी सत्र न्यायालय की अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी अमित की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed