CRIME: मां बोली- बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, पति मानसिक रोगी है...अब युवक इस बात पर धमकी दे रहा
ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर में एक महिला ने थाने में तहरीर देकर युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पढ़िए पूरा मामला...
विस्तार
दिनेशपुर में एक महिला ने थाने में तहरीर देकर युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति मानसिक रोगी है। वह मजदूरी करती है और अक्सर घर से बाहर रहती है। उनकी गैरमौजूदगी में उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली रहती है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया और उससे दुष्कर्म किया।
ये पढ़ें- Rudrapur: स्क्रैप के ठेके पर दो पक्षों में विवाद...इस विधायक तक पहुंची आंच; सोशल मीडिया पर बातचीत ऑडियो वायरल
युवक उसकी बेटी को शादी की बात कहकर अपने घर ले गया था लेकिन युवक के परिजनों ने शादी से इंकार कर दिया। अब शादी की बात करने पर युवक की ओर से धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।