फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dispute between two parties on company scrap contract in rudrapur

स्क्रैप के ठेके पर दो पक्षों में विवाद: इस विधायक तक पहुंची आंच; सोशल मीडिया पर बातचीत का ऑडियो वायरल

Mon, 22 Apr 2024 01:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Apr 2024 01:20 PM IST
सार

रुद्रपुर में एक कंपनी में स्क्रैप के ठेके को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की आंच रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा तक भी पहुंच गई है। एक पक्ष ने डाक से विधायक शिव अरोरा सहित 10 लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र पंतनगर थाने को भेजा है। पढ़िए पूरा मामला...

विज्ञापन
Dispute between two parties on company scrap contract in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर की सिडकुल पंतनगर की एक कंपनी में स्क्रैप के ठेके को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की आंच रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा तक भी पहुंच गई है। एक पक्ष ने डाक से विधायक शिव अरोरा सहित 10 लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र पंतनगर थाने को भेजा है। दूसरे पक्ष की ओर से भी पंतनगर थाने में फिरौती और धमकी की तहरीर दी गई है।

वार्ड नंबर 16 भदईपुरा निवासी राजेश सिंह ने डाक से भेजी तहरीर में कहा कि 10 अप्रैल को उसने इंडिया फोर्ज कंपनी में स्क्रैप उठवाने के लिए अपने सहयोगियों को वाहन सहित भेजा था। वहां दो कारों में एक दर्जन लोग तमंचे व डंडे लेकर आए और सहयोगियों को कबाड़ नहीं उठाने दिया। उन्होंने मामले में किरन विर्क से बात करने के लिए कहा। उसके सहयोगी ने उसे बताया तो उसने किरन से बात की। उसने कहा कि विधायक का हिस्सा पूर्व से ही जाता है और आगे जो भी काम करेगा उसे हिस्सा देना होगा। इसके बाद जब वह अपने साथियों के साथ कंपनी गया तो वहां पहले से मौजूद किरन ने वे लोग विधायक का काम देखते हैं कहते हुए उसे भी 33 प्रतिशत का हिस्सा देने को कहा। बिना हिस्सेदारी दिए स्क्रैप उठाने की कोशिश करने पर जेल भिजवाने की धमकी दी गई। उसने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Road Accident: बरात से खुशी-खुशी घर लौट रहे थे आठ लोग, खाई में गिरी जीप; चार की मौत...छलिया नृत्य करते थे सभी

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर ओमेक्स काॅलोनी निवासी मोहन स्वरूप ने तहरीर में कहा कि वह सिडकुल में 16 वर्षों से व्यापार कर रहा है। वर्तमान में तीन पार्टनरों के बीच 33-33 फीसदी की साझेदारी है। राजेश सिंह कुख्यात बदमाश और हिस्ट्रीशीटर है। राजेश ने नौ अप्रैल की रात उसे और फिर पार्टनर क्षितिज को फोन पर धमकाया था। आरोप है कि 10 अप्रैल को राजेश ने सिडकुल में आकर उसे तमंचा दिखाकर धमकाया और व्यापार करने की एवज में हर महीने पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। आरोपी ने कार के डैशबोर्ड से एक लाख रुपये निकाल लिए और चार लाख रुपये नहीं मिलने से जान से मारने की धमकी दी थी। उसके अनुसार राजेश पर रुद्रपुर गदरपुर, किच्छा और बिलासपुर में हत्या, लूट, डकैती सहित कई केस दर्ज हैं।

कंपनी से काम किसी को मिले, हमारा 33 फीसदी हिस्सा रहेगा
सिडकुल की कंपनी में स्क्रैप के कारोबार में गुंडातत्वों की घुसपैठ कोई नई बात नहीं है। पहले भी स्क्रैप के कारोबार को लेकर विवाद होते रहे हैं। ताजा तरीन मामले में भाजपा कार्यकर्ता किरन विर्क और राजेश सिंह की कथित बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इससे सियासी पारा चढ़ा है। ऑडियो में राजेश फोन कर किरन को फैक्टरी के बाहर लड़के भेजने की बात कहता है। जिस पर किरन किसी तरह के लड़के भेजने से इन्कार करते हुए कहते है कि कंपनी के कार्य में 33 फीसदी में हमारा हिस्सा है। पहले से जो चलता आ रहा है विधायक जी का। 33 फीसदी मोहन, 33 फीसदी पवन और 33 फीसदी हमारा हिस्सा है। 33 फीसदी हिस्सा चलता रहेगा, काम चाहे जो भी करे।

कंपनी से काम किसी को मिलेगा तब भी हमारा हिस्सा रहेगा। किरन कहते है कि अरे भाई जब तय है 33 फीसदी तो रहेगा ही। मोहन और पवन का 33-33 और 33 फीसदी क्षितिज का है। क्षतिज को आगे कर रखा है, पीछे तो हम ही हैं सब। सारा कुछ विधायक जी के संज्ञान में है। यह ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। इधर किरन का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर राजेश ने उनको फोन किया था। उससे बचाव के लिए उन्होंने राजनीतिक व्यक्ति के नाम का सहारा लिया था। वह राजेश के आपराधिक रिकार्ड को देखकर घबरा गए थे।

या है कि सिडकुल के दो कारोबारियों ने गैंगस्टर राजेश सिंह पर जान से मारने की धमकी, रंगदारी मांगने जैसे आरोपों की तहरीर दी है। राजेश पर पूर्व में पार्षद प्रकाश धामी की हत्या का आरोप है। इसके अलावा कई संगीन केस दर्ज हैं। कुछ समय पहले ही राजेश हत्या के मामले में जमानत पर छूटा है। राजेश ने भी तहरीर दी है। जिनके खिलाफ तहरीर दी है, उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। दोनों पक्षों की तहरीर की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। - डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी

उनके संज्ञान में फिलहाल रंगदारी का कोई भी मामला नहीं आया है। ऐसा कोई प्रार्थना पत्र पंतनगर थाने के पास नहीं है। अगर कोई प्रार्थना पत्र आएगा तो उसके दिखवाया जाएगा। - ओमप्रकाश शर्मा, सीओ पंतनगर

मेरे आरोपों की वायरल ऑडियो में पुष्टि: ठुकराल
सिडकुल की फैक्टरी में स्क्रैप को लेकर हुए टकराव और कमीशन मांगने रुद्रपुर विधायक का नाम आने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल हमलावर हैं। उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि दो साल से वह कहते आ रहे हैं कि विधानसभा क्षेत्र में रुपयों की बंदरबांट चल रही है। उनकी ओर से दो साल से लगाए गए उगाही के आरोपों की पुष्टि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष किरन विर्क ने कर दी है। ऑडियो में भाजपा के ही कार्यकर्ता विधायक के नाम पर 33 फीसदी कमीशन खुला मांगते हुए सुनाई दे रहे हैं। पूर्व में भी टेंपो चालकों से वसूली, सिडकुल की एक फैक्टरी से करोड़ों के स्क्रैप की चोरी, मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन हॉस्टल से सरिया की चोरी के प्रकरण हो चुके हैं। इन मामले में भी विधायक के करीबी शामिल रहे हैं। पुलिस राजनीतिक दबाव में है और मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed