फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accountability with treatment: Feedback system to be started in hospital

इलाज के साथ जवाबदेही : अस्पताल में शुरू होगा फीडबैक सिस्टम

Sun, 25 Jan 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 25 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Accountability with treatment: Feedback system to be started in hospital
रुद्रपुर। जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब इलाज के साथ मरीजों की राय भी दर्ज की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं। कहा कि अस्पताल में आने वाले हर मरीज और तीमारदार से फीडबैक लिया जाए। इसके लिए सभी वार्डों, ओपीडी, जांच काउंटर, दवा वितरण केंद्र और पंजीकरण काउंटरों पर अलग-अलग फीडबैक रजिस्टर अनिवार्य रूप से रखे जाएंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार मरीज अपने इलाज, व्यवहार, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, जांच सुविधा और स्टाफ के सहयोग को लेकर अपनी राय लिख सकेंगे। जिन्हें लिखने में असुविधा होगी उनके लिए संबंधित काउंटर का कर्मचारी उनकी बात रजिस्टर में दर्ज करेगा। फीडबैक रजिस्टर में तारीख, वार्ड, काउंटर का नाम और संक्षिप्त टिप्पणी दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

-वर्जन
मरीजों का फीडबैक हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसी के आधार पर अस्पताल की कमियां दूर की जाएंगी। सभी वार्ड और काउंटरों पर फीडबैक रजिस्टर रखना अनिवार्य है। शिकायतों और सुझावों की नियमित समीक्षा होगी और लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। डॉ. जीएस तितियाल, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed