{"_id":"61ec5a97209f890df9395510","slug":"accident-in-kashipur-kashipur-news-hld4517025164","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दुकानदार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से दुकानदार युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक विनोद का फाइल फोटो।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
दढ़ियाल रोड स्थित ग्राम जोशी मंझरा धीमरखेड़ा निवासी विनोद कुमार (27) पुत्र भूरे सिंह गांव में ही परचूनी की दुकान चलाता था। शुक्रवार को वह अपनी बहन से मिलने उसके घर कुंडेश्वरी गया था। देर शाम करीब सात बजे वह बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर से लौट रहा था। कुंडेश्वरी रोड पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विनोद की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बाइक चकनाचूर हो गई।
सूचना पर पहुंचे एसआई प्रदीप पंत ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिवार में तीन भाई और तीन विवाहित बहनें हैं। भाइयों में वह दूसरे नंबर का था।