फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accident In Gadarpur

बस को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक, क्लीनर की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accident In Gadarpur
गदरपुर में दुर्घटना के बाद ट्रेन से ट्रक को हटवाते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। बस को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिससे ट्रक क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना बिलारी के ग्राम सीतारन निवासी ट्रक चालक इकबाल मलिक अपने क्लीनर रुपेश कुमार के साथ रुद्रपुर जा रहा था। शनिवार तड़के करीब तीन बजे जब ट्रक ग्राम सरदारनगर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही रोडवेज बस को बचाने के प्रयास में चालक इकबाल मलिक स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो बैठा।

ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्लीनर साइड के परखचे उड़ गए और क्लीनर रुपेश ट्रक की क्षतिग्रस्त बॉडी में फंस गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक कटवाकर रुपेश के शव को बाहर निकाला। हादसे में ट्रक चालक इकबाल मलिक मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक रुपेश के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed