फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Access to all

सभी को दिया जाए प्रवेश

Sat, 12 Aug 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो  सितारगंज। Updated Sat, 12 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Access to all
सितारगंज राजकीय महाविद्यालय में धरना देते छात्र-छात्राएं।  - फोटो : अमर उजाला

बीए में आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने और बीकॉम और बीएससी की कक्षाएं संचालित कराने की मांग पर छात्र अडिग हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन भी छात्रों ने कॉलेज परिसर में धरना दिया, लेकिन उनकी मांगें सुनने विभाग का कोई भी उच्चाधिकारी नहीं आया। धरने पर बैठे छात्र शनिवार से मांगों को लेकर आमरण अनशन करेंगे। 

विज्ञापन


 उच्च शिक्षा निदेशालय के आदेश पर राजकीय महाविद्यालय सिसौना में सीमित 120 सीटों पर ही मैरिट के आधार पर काउंसलिंग कर प्रवेश दिए जा रहे हैं, जबकि 562 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया है। इनमें 120 को प्रवेश मिलने से छात्र-छात्राओं में गहरा आक्रोश है। बृहस्पतिवार से छात्र धरने पर बैठे हैं, जोकि शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।  कॉलेज परिसर में चल रहे धरने को दो दिन बीतने के बाद भी न तो कोई अधिकारी कॉलेज पहुंचा और न ही उनकी मांगों पर किसी ने गौर किया।
विज्ञापन


छात्र नेता परवेज पटौदी ने बताया कि शनिवार से छात्र आमरण अनशन पर बैठेंगे। जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक अनशन जारी रहेगा। वहां छात्र महासंघ के सचिव दीपांशु रावत, छात्र संघ उपाध्यक्ष अजय कठायत, सर्वजीत सिंह, जयदेव पाल, मिथुन पहाड़, भाष्कर सिंह राना, ज्योति दास आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed