फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ABVP Anil won in Khatima

खटीमा में अभाविप के अनिल ने लहराया परचम

Sun, 09 Oct 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा Updated Sun, 09 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन

खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी पदों पर जबरदस्त जीत हासिल की। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल चंद ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित जोशी को 1407 के रिकार्ड मतों से हराया। सुबह शुरू हुए मतदान में कुल 3006 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और अंत में विजयी प्रत्याशियों को पुलिस सुरक्षा में उनके घर तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन


 छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अनिल चंद (2003) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमित जोशी (596) को 1407 मतों से हराया जबकि पंकज यादव को 380 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर अमित चंद देउपा (1410) ने हरीश बिष्ट (839) को 571 मतों से हराया जबकि अविनाश राना को 675 मत मिले। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर पूजा भूलवाल (1663) ने रेखा भंडारी (1205) को 458 मतों से हराया। सचिव पद पर संदीप सिंह धामी (1732) ने सूरज मेहरा (1069) को 663 मतों से हराया जबकि सूरज बोरा को 396 मत मिले।
विज्ञापन


संयुक्त सचिव में कमल बोरा (1143) ने पवन राना (727) को 416 मतों से हरा दिया। कोषाध्यक्ष पद पर राजू बसेड़ा (1333) ने सद्दाम (794) को 539 मतों से हराया जबकि कुंडल को 756 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ललित मोहन (1074) ने कैलाश भट्ट (917) को 157 मतों से हराया जबकि सोहेल अहमद को 780 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान संकाय के लिए सोनी सुयाल और कला संकाय के पूजा चंद्र को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। अंत में प्राचार्य डा. हरिराम तिरुवा ने विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी। कालेज के मतदान शुरू होने से शपथ ग्रहण होने तक एसडीएम विनोद कुमार, सीओ राजेश भट्ट भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। अंत में प्रत्याशियों को अलग-अलग वाहनों में पुलिस सुरक्षा में घर तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed