{"_id":"66e8b80cefbdc34a890421a8","slug":"abhimanyu-dhairya-toshi-and-samyukta-will-show-their-talent-in-hyderabad-rudrapur-news-c-242-1-shld1013-115058-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अभिमन्यु, धैर्य, तोशी और समयुक्ता हैदराबाद में दिखाएंगे जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अभिमन्यु, धैर्य, तोशी और समयुक्ता हैदराबाद में दिखाएंगे जौहर
Tue, 17 Sep 2024 04:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। 18वीं उत्तराखंड राज्य शतरंज चैंपियनशिप प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए आखिरी राउंड के बाद परिणाम घोषित किए गए। देवभूमि चेस एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि बालक वर्ग में अभिमन्यु सिंघल (रुद्रपुर) ने 5 में से 4.5 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। धैर्य बोरा 5 में से 4 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं।
बालिका वर्ग में तोशी जनोती (हल्द्वानी) ने 4 में से 4 अंक प्राप्त कर प्रथम और समयुक्ता गुप्ता 4 में से 3.5 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि पूर्व दायित्वधारी हाजी सरवर यार खान व भूपेंद्र चौधरी ने विजेताओं और नकद इनाम और ट्राफी देकर सम्मानित किया। संजीव ने बताया कि प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले ओपन और बालिका वर्ग के चार विजेता खिलाड़ी चार से 10 अक्तूबबर तक हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता को दिल्ली से आए इंटरनेशनल आर्बिटर अमित शर्मा ने सम्पन्न कराया। वहां पर दुर्गेश गुप्ता, बंटी पपनेजा, राजीव जग्गी, डा. सुनील, पवन सिंह, आर्यन सिंह, फैज, रोमिल व देवभूमि चेस एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह मौजूद रहीं। संवाद