{"_id":"64036a2c57631290990ad344","slug":"abdo-of-rudrapur-including-three-officers-suspended-rudrapur-news-c-8-1-hld1009-73175-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर के एबीडीओ सहित तीन अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर के एबीडीओ सहित तीन अधिकारी निलंबित
Sat, 04 Mar 2023 09:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। ग्राम्य विकास आयुक्त ने खटीमा के तत्कालीन बीडीओ और वर्तमान में रुद्रपुर ब्लॉक के एबीडीओ सहित तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। तीनों अधिकारियों पर खटीमा ब्लॉक में तैनाती के दौरान प्रशासनिक और वित्तीय नियमों को उल्लंघन का आरोप है। निलंबित अधिकारियों को आदेश के साथ ही आरोप पत्र दिए गए हैं।
दरअसल खटीमा ब्लॉक में पिछले तीन साल में हुए विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगे थे। जिसके बाद पूरे मामले को जांच सीडीओ ने की थी और जांच रिपोर्ट 30 जनवरी को शासन को भेजी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम्य विकास आयुक्त आनंद स्वरूप ने खटीमा के तत्कालीन बीडीओ और वर्तमान में रुद्रपुर ब्लॉक में एबीडीओ दिनेश चंद्र गुरुरानी, खटीमा में प्रभारी बीडीओ रहे और वर्तमान में रुद्रपुर में एबीडीओ नवीन चंद्र उपाध्याय और खटीमा ब्लॉक के लेखाकार सुंदर सिंह रौंकली को निलंबित कर दिया है। तीनों अधिकारी निलंबन के दौरान सीडीओ कार्यालय नैनीताल में संबद्ध रहेंगे। इधर, मामले में जांच अधिकारी रहे सीडीओ विशाल मिश्रा ने बताया कि तीन साल में हुए विकास कार्यों को जांच की गई थी। जांच में सामने आया था कि करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों में गड़बड़ी की गई थी। जो काम कोटेशन के तहत नहीं होने थे, उनको भी कोटेशन में करा दिया गया था। इसके साथ की ब्लॉक प्रमुख के चहेतों की फर्मों को काम दिए गए थे। विकास कार्यों में नियमावली का उल्लंघन किया गया था। इसके साथ अन्य तरह की गड़बड़ी जांच में पाई गई थी।