{"_id":"576bf1f54f1c1bd532b47e45","slug":"a-young-woman-with-a-fake-wedding-photos-posted-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती संग शादी की फर्जी फोटो बनाकर फेसबुक पर डाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती संग शादी की फर्जी फोटो बनाकर फेसबुक पर डाली
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ युवती की शादी की फर्जी फोटो बनाकर फेसबुक पर डालने के आरोप में मामला पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है। यह कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक विधवानी मार्केट रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने एसएसपी को दी शिकायती पत्र में कहा कि 2013 में उसकी पुत्री अपनी ननिहाल बिहार उत्तरी श्रीकृष्णापुरा पटना में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बिहार के ही जिला कौमुर ममुआ के सरैया हड्डा चैनपुर निवासी आशुतोष उपाध्याय से हो गई।
विज्ञापन
दोनों की आपस में दोस्ती हो गई। युवती के पिता का कहना था कि युवक ने पुत्री से शादी करने के लिये परिजनों से बात करने को कहा। लेकिन पुत्री ने मना कर दिया और कहा कि जब तक नौकरी नहीं लगेगी, तब तक शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बीच युवक ने पुत्री के साथ फर्जी तरीके से शादी की फोटो खिंचवा ली और परेशान करने लगा। युवक ने पुत्री की फोटो 26 मई 2016 को फेसबुक पर डाल दी। पिता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले से गुहार लगाई।
पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी युवक के खिलाफ आईटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राजन लाल आर्या ने बताया कि जांच की जा रही है।