{"_id":"5ee0aa508ebc3e42fd1f5a27","slug":"a-young-man-committed-a-sucide-by-hanging-from-a-ceiling-fan8","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों के उत्पीड़न से आजिज युवक ने छत के पंखे से लटककर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों के उत्पीड़न से आजिज युवक ने छत के पंखे से लटककर आत्महत्या की
फोटो । मृतक अनीस अहमद का फाइल फोटो
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
जसपुर। एक युवक ने छत के पंखे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पूर्व लिखें सुसाइड नोट में अपनी ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। तथा अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार उन्हें ठहराया है। ग्राम भगवंतपुर निवासी अनीस अहमद 28 वर्ष के पिता नियाज उद्दीन सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उनके 3 पुत्र दो पुत्रियां हैं, सभी की शादी हो गई है । मृतक अपने बहन भाइयों में सबसे छोटा था । वह अपने माता-पिता के साथ रहता था। बुधवार की प्रातः 5 बजे उसके पिता तथा मोहल्ले वालों ने खिड़की से उसके शव को पंखे से झूलता देखा। जिससे ग्राम में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और सुसाइड नोट बरामद किया ग्रामीणों ने बताया मृतक की शादी 27 मार्च 2019 को ग्राम राजपुर में हुई थी । किन्ही कारणों के चलते पति पत्नी में विवाद रहता था । एक पखवारा पूर्व उसके ससुराल पक्ष के लोग उसकी पत्नी को जबरदस्ती बुलाकर ले गए घटना का समय उसकी पत्नी अपने मायके में थी। मृतक ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने किसी झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे। 22 मार्च को उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके घर आए थे । उस समय वह ग्राम में ही अपनी किराने की दुकान पर था। उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी को तथा अलमारी में रखे 5 लाख रुपए अपने साथ ले गए। एसएस आई ललित जोशी ने बताया की घटना की अभी कोई तहरीर नहीं आई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।