फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   a women lodged a report to take her husband hostage

महिला ने पुलिस से लगाई गुहार, सौतन से पति को दिला दो सरकार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:05 PM IST
विज्ञापन
a women lodged a report to take her husband hostage
जसपुर। एक महिला ने अपने पति को अपनी सौतन पर बंधक बनाए जाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
मोहल्ला नई बस्ती निवासी शबनम परवीन ने कहा कि उसके दो पुत्र अल्फेज 6 वर्ष तथा मोहम्मद शान 2 वर्ष के हैं। बीते दो वर्षों से उसके पति ने उसे तंग परेशान कर रखा है। वह बीच-बीच में कई कई दिनों के लिए घर से गायब हो जाता है। अब उसका पति चिलकिया रामनगर निवासी नसीम जहा के कब्जे में है, उसी के साथ कलश मंडप के पास काशीपुर रह रहा है। उसकी सौतन नसीम जहां बीच-बीच में फोन कर उसको तंग व परेशान करती है जान से मरवाने की धमकी देती है। उसने पुलिस से अपने पति को मुक्त कराए जाने तथा सौतन के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज जी एस अधिकारी ने बताया की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed