{"_id":"67ace4ac6be8503e4f036f89","slug":"a-tractor-trolley-crushed-a-cyclist-on-the-kichha-highway-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-120810-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: किच्छा हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइकिल सवार को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: किच्छा हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइकिल सवार को कुचला
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा हाईवे पर रफ्तार का कहर लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइकिल सवार को रौंद दिया। हादसे में साइकिल सवार की मौत पर मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 23 रम्पुरा निवासी भगवान दास (55) मजदूरी करते थे। मंगलवार देर रात वह साइकिल से घर लौट रहे थे। पहाड़गंज में दूधिया बाबा मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनको कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल भगवान दास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली और साइकिल को कब्जे में लेकर रंपुरा चौकी में खड़ा करवा दिया। भगवान दास के छह बच्चे हैं और एक बेटे की कुछ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मृतक अपने घर का एकमात्र कमाने वाला था। उनकी मौत से बूढ़ी मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।