फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   a tractor driver wearing earphones hit a man riding a scooter in kashipur

UK News: ईयरफोन लगा ट्रैक्टर चलाया, 60 फुट घसीटा...स्कूटी सवार की मौत, भीड़ ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Tue, 04 Nov 2025 01:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Nov 2025 01:37 PM IST
सार

काशीपुर में ईयरफोन लगाकर ट्रैक्टर चला रहे चालक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी और लापरवाही में उसे 60 फुट तक घसीटता रहा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

 

विज्ञापन
a tractor driver wearing earphones hit a man riding a scooter in kashipur
दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

काशीपुर में सड़क पर लापरवाही ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। ईयरफोन लगाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने वाले चालक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे से बेखबर होकर वह उनको करीब 60 फुट तक घसीटता चला गया। गंभीर रूप से घायल युवक की माैके पर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

प्रतापपुर गांव के राकेश कुमार (30) रामनगर रोड स्थित केला मोड़ के पास बीते छह वर्षों से ढाबा चला रहे थे। सोमवार सुबह रोज की तरह वह घर से ढाबे पर गए थे। दुकान खोलने के बाद किसी काम से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। प्रतापपुर मोड़ पर बंसल सीड के पास रेत लदी ट्रॉली लेकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रॉली में फंसने के कारण राकेश करीब 50–60 फुट तक सड़क पर घिसटते चले गए।

विज्ञापन

माैके पर माैजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर चालक ने दोनों कान में ईयरफोन लगा रखे थे। उसे हादसे का एहसास भी नहीं हुआ। चीख-पुकार मचने पर चालक ने वाहन रोका। भीड़ देखकर वह मौके से भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। राकेश को गंभीर हालत में गिरीताल स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। हल्द्वानी ले जाते समय रामनगर के पास छोई क्षेत्र में उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राकेश पर थी घर की जिम्मेदारी
राकेश परिवार में एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे पत्नी मोनिका, दो छोटे बेटे मयंक (4) और मानविक (2), माता उर्मिला और पिता को छोड़ गए हैं। परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी राकेश पर थी।

घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed