फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A total of 95 candidates, nine district seats occupied rhythm

जिले की नौ सीटों पर कुल 95 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल

Fri, 27 Jan 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 27 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जिले की नौ सीटों पर अंतिम दिन तक कुल 95 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिले की जसपुर सीट से अब तक कुल 11, काशीपुर से 13, बाजपुर से 7, गदरपुर से 10, रुद्रपुर से 11, किच्छा से 9, सितारगंज से 14, नानकमत्ता से 8, खटीमा से 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन विधानसभा जसपुर में कुल 9 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र आरओ के सम्मुख प्रस्तुत किए। इनमें कांग्रेस से आदेश सिंह चौहान, पीस पार्टी से जमील अहमद मंसूरी, यूकेडी से मो. अजमल जबकि निर्दलीय महेन्द्र सिंह, राजेश कुमार अग्रवाल, सीमा चौहान, विनय रोहेला, लालमन सिंह, संजय दत्त आदि शामिल हैं। काशीपुर विधानसभा सीट से अंतिम दिन कुल 7 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। 
विज्ञापन


जिनमें भाजपा से हरभजन सिंह चीमा, कांग्रेस से मनोज जोशी, सपा से इंदर सिंह, यूकेडी डेमोक्रेटिव से सुरेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय लोक दल से मो. अनस एवं निर्दलीय के रूप में अशोक जोशी, असरार अहमद ने नामांकन भरा। विधानसभा बाजपुर से शुक्रवार को 4 लोगों ने नामांकन पत्र भरा, जिसमें कांग्रेस से सुनीता टम्टा बाजवा, सपा से मंगत सिंह, शिव सेना से गौतम कुमार चुनार व निर्दलीय मदन सिंह ने पर्चा भरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर विधानसभा से अंतिम दिन 3 प्रत्याशी सपा से विनोद कुमार, राष्ट्रीय लोक दल से सुरेंद्र सिंघल, निर्दलीय हिमान सिंह नेगी ने नामांकन कराया। किच्छा विधान सभा से 6 प्रत्याशियों जिसमें सपा से संजय सिंह, यूकेडी से संजय सिंह ग्रोवर, मुस्लिम मजलिस पार्टी से नवी हसन कादरी और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर शिल्पी अरोरा, मो. जलील व अनिल कुमार शर्मा ने नामांकन किया। सितारगंज विधानसभा से 9 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे, जिसमें कांग्रेस से मालती विश्वास, यूकेडी से हेम चंद्र, राष्ट्रीय सुभाष सेना से रघुवीर, निर्दलीय के तौर पर क्रमश: भवतोष कुमार आचार्य, शिवम विश्वास, नवरीत कौर, विन्दा विश्वास, अब्दुल बहीद व दीपक कुमार ने नामांकन कराया। 

नानकमत्ता विधानसभा सीट से अंतिम दिन कुल 4 उम्मीदवार मैदान में आए। जिनमें सपा के अनुसूइया, निर्दलीय के रूप में क्रमश: महेश चंद, सोनम सिंह व रीतावती ने पर्चा भरा। खटीमा विधान सभा से 6 लोगों में सपा से विनोद भट्ट, यूकेडी से अब्दुल फरीद सिद्दीकी तथा निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चंद्र राणा, विक्रम चंद्र, रमेश कुमार व सुकुमार विश्वास ने नामांकन किया।


विधानसभा गदरपुर से 7 लोगों ने नामांकन किया जिसमें कांग्रेस से राजेंद्र पाल सिंह, सपा से साहेरूम तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में शंकर सिंह, आनन्द विश्वास, कमलेश, सुमिरन कौर व शिल्पी अरोरा ने नामांकन किया। जिले में अब नौ सीटों पर प्रत्याशियों की संख्या 95 हो गई है। शिल्पी अरोरा एकमात्र ऐसी प्रत्याशी हैं, जिन्होंने जिले की दो सीटों पर नामांकन कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed