{"_id":"6a023198a6bb93b3300a1888","slug":"a-shop-that-was-obstructing-road-widening-was-demolished-two-will-be-bulldozed-today-sitarganj-news-c-242-1-rdp1025-141326-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सड़क चौड़ीकरण में बाधा बनी एक दुकान ध्वस्त, दो पर आज गरजेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सड़क चौड़ीकरण में बाधा बनी एक दुकान ध्वस्त, दो पर आज गरजेगा बुलडोजर
Tue, 12 May 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 12 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। अभियान के तहत तीन दुकानों को ध्वस्त कर कब्जा हटाया जाना था। टीम ने एक दुकान को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। अंधेरा हो जाने के कारण दो अन्य दुकानों को मंगलवार को ध्वस्त किया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने चिह्नित अतिक्रमण हटाकर सरकारी भूमि कब्जा मुक्त करा ली।
मीना बाजार रोडवेज स्टेशन मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य लंबे समय से तीन दुकानों के अतिक्रमण के कारण बाधित था। सोमवार को नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी और लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से एक दुकान का निर्माण ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण कार्रवाई मेंं समय लगने के कारण दो दुकानों का ध्वस्तीकरण मंगलवार को किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया जिससे मौके पर कुछ देर तनाव की स्थिति बन गई। हालांकि प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अभियान जारी रखा। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित कब्जाधारकों को पूर्व में नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी निर्माण नहीं हटाए गए।
विज्ञापन
अभियान के दौरान अमित सक्सेना, अनंत शर्मा, एसएसआई राजेंद्र मुनियाल, एसआई कैलाश देव, बबीता समेत राजस्व, पुलिस और लोक निर्माण विभाग की टीम मौजूद रही।
-- -
कोट--
क्षेत्र में नाली निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। अतिक्रमण हटने के बाद अब शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। -सत्यपाल सिंह, अपर सहायक अभियंता, लोनिवि
--
राजस्व और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। कुछ लोगों के अतिक्रमण हटाए गए हैं। कुछ लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात की है जिस कारण उन्हें रात भर का समय दिया गया है। -हिमांशु जोशी, तहसीलदार

कोट