{"_id":"69de943eed563faa5c044a79","slug":"a-monk-swings-on-a-25-foot-high-spinning-wheel-with-thorns-stuck-in-his-back-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-113948-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पीठ में कांटे चुभोकर 25 फीट ऊंचे चरखे पर झूले संन्यासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पीठ में कांटे चुभोकर 25 फीट ऊंचे चरखे पर झूले संन्यासी
Wed, 15 Apr 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म। पवित्र चैत्र माह के अंतिम दिन बाबा तारकनाथ धाम सुरेंद्रनगर और बैकुंठपुर स्थित तारकेश्वर धाम मंदिर में आयोजित चड़क पूजा ने श्रद्धा, आस्था और साहस का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। इस दौरान सन्यासियों ने अपनी धर्म परीक्षा और अटूट भक्ति का ऐसा प्रदर्शन किया जिसने हर किसी को हैरत में डाल दिया।
मंगलवार को चड़क पूजा के विशेष आयोजन के लिए पश्चिम बंगाल से आई नौ सदस्यीय टीम ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। इसके बाद मुख्य चड़क बाबा रतन नंदी महाराज के नेतृत्व में सन्यासियों ने एक से बढ़कर एक लोमहर्षक और हैरतअंगेज करतब दिखाए।
सन्यासियों ने अपनी पीठ में लोहे के कांटे चुभोकर करीब 25 फीट ऊंचे खंभे पर बनी लकड़ी की चरखी से खुद को लटकाया और हवा में लहराते हुए अद्भुत साहस का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी तपस्या और आस्था का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान ढाक की गूंजती धुनों और शिवभक्ति से सराबोर माहौल ने मंदिर परिसर को शिवमय बना दिया। सन्यासियों के हर करतब पर भीड़ में मौजूद श्रद्धालु रोमांचित हो उठे और देर तक जयकारों की गूंज बनी रही।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लाॅक प्रमुख उपकार सिंह बल, पूर्व चेयरमैन अजय जायसवाल, अमरजीत कटवाल, सतेंद्र कुमार भी जय बाबा तारकनाथ धाम पहुंचे और चड़क पूजा में शामिल हुए। उन्होंने सन्यासियों द्वारा प्रस्तुत साहसिक करतबों की सराहना करते हुए कहा कि यह पर्व बंगाली समाज की गहरी आस्था और परंपरा का प्रतीक है। वहां चेयरमैन सुमित मंडल, ग्राम प्रधान सुमन हालदार, पूजा कमेटी अध्यक्ष देवाशीष पोद्दार, रंजीत हालदार, परेश मंडल, संजीत विश्वास, राजा हालदार, समीर साना, तापस मंडल, सुशांत राय, मिथुन मंडल, दीपक बड़ाल आदि थे।