{"_id":"69ea6fe1b05b3215cc06efc8","slug":"a-mini-stadium-will-be-built-at-karanpur-in-jaspur-at-a-cost-of-rs-9971-lakh-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-142008-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जसपुर के करनपुर में 99.71 लाख से बनेगा मिनी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जसपुर के करनपुर में 99.71 लाख से बनेगा मिनी स्टेडियम
Fri, 24 Apr 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। ब्लॉक क्षेत्र के करनपुर गांव में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम 99.71 रुपयों की लागत से बनेगा। शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 59.80 लाख की धनराशि जारी की है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय कुमार रूहेला ने एक दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जसपुर के करनपुर गांव में मिनी स्टेडियम बनाने की मांग की थी। सीएम ने संबंधित विभाग से प्रस्ताव मांगा था। अपनी घोषणा में शामिल कर सीएम ने अधिकारियों को करनपुर गांव स्थित आदित्य नाथ झा इंटर काॅलेज की खाली चार हेक्टेयर भूमि के निरीक्षण के आदेश दिए थे। अफसरों ने भूमि को स्टेडियम के लिए उपयुक्त बताया था।
विज्ञापन