फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   a memorentom to remove mandi tax gives gajraj singh

मंडी शुल्क खत्म करो, कृषि विनियमय परिषद के अध्यक्ष को आढ़तियों ने सौंपा ज्ञापन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
a memorentom to remove mandi tax gives gajraj singh
हल्द्वानी में गजराज बिष्ट को ज्ञापन देते मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
काशीपुर। मंडी शुल्क की समाप्ति की मांग को लेकर नवीन मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हल्द्वानी में कृषि उत्पादन विकास विनियमय परिषद के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
मंगलवार को एसोसीएशन का प्रतिनिधिमंडल हल्द्वानी जाकर परिषद के अध्यक्ष बिष्ट से मिला। आढ़ती एसो. के पदाधिकारियों का कहना था कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार ने मंडी शुल्क खत्म करने का निर्णय लिया था, लेकिन केंद्र सरकार के इस आदेश से इतर राज्य सरकार ने मंडी में आने वाली उपज पर दो प्रतिशत मंडी शुल्क लगा दिया है। यह उस निर्णय के विरूद्ध है जिसमें किसान को किसी भी मंडी में अपनी फसल बेचने का हक़ है। उन्होंने मंडी के अंदर 2% शुल्क खत्म करने की मांग की। ज्ञापन देने वालो में एसो. के अध्यक्ष प्रवीण सेठी, अतुल अग्रवाल, पंकज कुमार, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल व अनुराग महेश्वरी आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed