फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A massive fire broke out in a company warehouse in rudrapur

Rudrapur News: एक कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू; पांच घंटे लगे

Fri, 31 May 2024 04:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 31 May 2024 04:23 PM IST
सार

किच्छा रोड पर एक कंपनी के गोदान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि काबू करने में दमकल विभाग को करीब पांच घंटे लग गए। आग से कंपनी को भारी नुकसान हुआ है।
 

विज्ञापन
A massive fire broke out in a company warehouse in rudrapur
रबड़ के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा रोड पर एक कंपनी के गोदान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि काबू करने में दमकल विभाग को करीब पांच घंटे लग गए। आग से कंपनी को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


किच्छा रोड स्थित भदईपुरा में एयरोफ्लेक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का गोदाम है। यहां से रबर इन्सुलेशन शीट की देश भर में सप्लाई की जाती है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात लगभग 2:45 बजे के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग के अधिकारियों को दी। घटना की जानकारी मिलने पर  रुद्रपुर दमकल विभाग और सिडकुल की कई कंपनियों से दमकल की लगभग दो दर्जन से अधिक गाड़ियां वहां पहुंची और लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Almora Forest Fire: बारिश रुकते ही बढ़ने लगी परेशानी, फिर जलने लगे उत्तराखंड के जंगल; इस वजह से हो रही दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से गोदाम की दीवारें और छत भी चटक गई। उन्होंने बताया कि अग्निकांड की जानकारी गोदाम के स्वामी को दी जा चुकी है। अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट ने बताया कि आग पर काबू पाया जा चुका है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed