फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Forest fire broke out in Chitai Almora

Almora Forest Fire: बारिश रुकते ही बढ़ने लगी परेशानी, फिर जलने लगे उत्तराखंड के जंगल; इस वजह से हो रही दिक्कत

Fri, 31 May 2024 03:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 31 May 2024 03:01 PM IST
सार

बुधवार देर रात चितई के पास जंगल में अचानक आग लग गई। कुछ देर में ही तेज हवाओं के साथ आग ने जंगल के बड़े दायरे को अपनी चपेट में ले लिया। फायर सर्विस की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Forest fire broke out in Chitai Almora
फिर जलने लगा जंगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बारिश थमते ही तापमान बढ़ने लगा है और जंगल धधकने लगे हैं। चितई के पास जंगल में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बुधवार देर रात चितई के पास जंगल में अचानक आग लग गई। कुछ देर में ही तेज हवाओं के साथ आग ने जंगल के बड़े दायरे को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। मौके पर पहुंचे फायर सर्विस कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र ने कहा कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई और आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: गर्मी में बिजली कटौती ने रुलाया...पानी ने तड़पाया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


92 घटनाओं में 287 हेक्टेयर जंगल जला
अल्मोड़ा में इस फायर सीजन में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जंगलों में आग लगने से खासा नुकसान हुआ। फायर सीजन में अब तक 92 घटनाओं में 287 हेक्टेयर जंगल जल गया है। इन घटनाओं में वन विभाग को 7,32,150 रुपये का नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed