फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A land dispute turned the relationship bloody, with a minor nephew and his uncle shot dead.

Udham Singh Nagar News: जमीन के झगड़े में खून से लाल हुआ रिश्ता, नाबालिग भतीजे ताऊ को गोली से उड़ाया

Tue, 31 Mar 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 31 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
A land dispute turned the relationship bloody, with a minor nephew and his uncle shot dead.
गदरपुर। ग्राम बकैनिया में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद रविवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष से नाबालिग भतीजे ने ताऊ पर गोली चला दी। घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया जबकि उनका बेटा शिव शंकर सिंह उर्फ बिट्टू भी घायल हुआ है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम बकैनिया निवासी सर्वेश्वर सिंह (60) और उनके भाई सर्वजीत सिंह के बीच करीब एक एकड़ और एक कनाल जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। रविवार रात करीब 8:30 बजे सर्वेश्वर सिंह के पुत्र शिव शंकर सिंह बिट्टू और सर्वजीत सिंह के बीच कहासुनी हो गई। शोर-शराबा सुनकर सर्वेश्वर सिंह भी बाहर आ गए जिसके बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और गुत्थमगुत्था हो गए। इसी दौरान सर्वजीत सिंह के नाबालिग बेटे ने घर के अंदर से रिवॉल्वर लाकर फायर झोंक दिया। गोली लगने से सर्वेश्वर सिंह और उनके बेटे शिव शंकर सिंह बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आननफानन सर्वेश्वर सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक व सकैनिया चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वप्न किशोर सिंह और सीओ विभव सैनी भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सोमवार को एसएसपी अजय गणपति ने भी गांव पहुंचकर मृतक की पत्नी उर्मिला देवी, पुत्र शिव शंकर सिंह उर्फ बिट्टू, बेटी नेहा और बेटे अनिकेत सिंह से जानकारी हासिल की। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

एसएसपी ने नाबालिग की ओर से लाइसेंसी रिवॉल्वर चलाने के मामले में भी नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। इधर पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम को सर्वेश्वर सिंह का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सकैनिया पुलिस चौकी से दो सिपाहियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed