{"_id":"685c48697cbbb3cd8808ed54","slug":"a-girl-died-after-getting-buried-under-the-boundary-wall-in-budhabagh-khatima-news-c-236-1-ktm1001-110179-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दीवार के नीचे दबकर बच्ची की मौत, खेत में रोपाई कर रहे बड़े भाई के पास खड़ी था बालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दीवार के नीचे दबकर बच्ची की मौत, खेत में रोपाई कर रहे बड़े भाई के पास खड़ी था बालिका
Thu, 26 Jun 2025 12:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:53 PM IST
सार
बूढ़ाबाग गांव में बुधवार सुबह बारिश के दौरान गिरी चहारदीवारी के नीचे दबने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शिवांगनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खटीमा के खेतलसंडा मुस्ताजर ग्राम पंचायत के बूढ़ाबाग गांव में बुधवार सुबह बारिश के दौरान गिरी चहारदीवारी के नीचे दबने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बूढ़ाबाग निवासी शिवांगनी (8) पुत्री नारायण सिंह सुबह करीब 11 बजे घर के आगे अपने खेत में रोपाई कर बड़े भाई के पास खड़ी थी। उस समय हल्की बारिश हो रही थी, तभी अचानक पड़ाेस के मकान की चहारदीवारी दरक कर गिर गई। बच्ची उस चहारदीवारी के नीचे दब गई। बड़े भाई के शोर मचाने पर उसके ताऊ वहां पहुंचे। उन्होंने नीचे दबी बच्ची को बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि घटना के समय बालिका के पिता नारायण सिंह और माता गीता देवी मजदूरी करने के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन
परिजन निजी वाहन से बच्ची को लेकर खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता, मां गीता देवी और भाई का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शिवांगनी दो भाई-बहनों में छोटी थी।
विज्ञापन