{"_id":"67bf6b561eb56743d00f982b","slug":"a-cowshed-is-being-built-stray-animals-will-not-be-seen-on-the-roads-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-121391-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बन रही गोशाला, सड़कों पर नहीं दिखेंगे लावारिस पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बन रही गोशाला, सड़कों पर नहीं दिखेंगे लावारिस पशु
विज्ञापन
रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों के साथ लंबाखेड़ा में निर्माणाधीन गोशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बुधवार को उन्होंने कहा कि गोशाला निर्माण के बाद शहर को लावारिस पशुओं से मुक्त किया जाएगा।
मेयर शर्मा पूर्व मेयर रामपाल सिंह, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल टीम के साथ लंबाखेड़ा पहुंचे। मेयर ने गोशाला निर्माण के लिए बनाए गए डिजाइन को देखा और निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने गोशाला निर्माण के लिए प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री भी देखी और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए
मेयर ने कहा कि निगम की ओर से पांच एकड़ भूमि पर 4.9 करोड़ की लागत से गोशाला बनाई जा रही है। इसकी बाउंड्रीवाल का निर्माण पूरा हो चुका है।
इस मौके पर वहां पर वरिष्ठ वित्त अधिकारी जुबक मोहन सक्सेना, अधिशासी अभियंता सौरभ, नानकपुरी टांडा के बाबा गुरमीत सिंह, सुनील ठुकराल सहित अनेक मौजूद रहे।