फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A case of murder and robbery has been registered against the contractor in the Anita murder case

Udham Singh Nagar: अनीता हत्याकांड में ठेकेदार पर कत्ल और लूट का केस दर्ज, बरौर नदी में मिला था महिला का शव

Wed, 23 Apr 2025 11:27 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 23 Apr 2025 11:27 AM IST
सार

बरौर नदी में मिली अनीता की हत्या ठेकेदार विष्णु रस्तोगी ने जेवर लूटने के लिए की थी। अनीता के पति श्याम सुंदर ने ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली में लूट और हत्या का केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस जल्द हत्यारोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
A case of murder and robbery has been registered against the contractor in the Anita murder case
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

लालपुर की बरौर नदी में मिली अनीता की हत्या ठेकेदार विष्णु रस्तोगी ने जेवर लूटने के लिए की थी। अनीता के पति श्याम सुंदर ने ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली में लूट और हत्या का केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस जल्द हत्यारोपी को पकड़ने का दावा कर रही है।

श्याम सुंदर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह पेंटिंग का काम करता है। उसकी पत्नी अनीता महाराजपुर लालपुर में ठेकेदार विष्णु रस्तोगी के साथ मजदूरी करती थी। 15 अप्रैल को अनीता काम करने के लिए विष्णु रस्तोगी के पास गई थी। दिन में डेढ़ बजे श्याम की अपनी पत्नी से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल पर बात हुई। इसके बाद वह वापस नहीं आई।उसने विष्णु को कॉल कर बार-बार अनीता के संबंध में जानकारी लेनी चाही। पहले टालमटोल करने के बाद विष्णु ने कहा कि उसने अनीता को दूसरी साइट पर काम के लिए भेजा है। काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी का पता नहीं चला।

विज्ञापन


श्याम ने बताया रविवार को उसे महाराजपुर लालपुर में नदी से महिला का शव मिलने की जानकारी हुई। मोर्चरी में जाकर देखा तो वह अनीता ही थी। उसका सिर फटा था। सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, पायजेब, अंगूठी और बिछुए गायब थे। श्याम ने आरोप लगाया कि विष्णु ने अनीता की हत्या कर लाश को नदी में फेंका और जेवर लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लालपुर में हुए अनीता हत्याकांड में पुलिस की जांच चल रही है। मृतका के पति की तहरीर पर लूट व हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम हत्यारे के नजदीक पहुंच चुकि हैं। जल्द ही वो पुलिस की गिरफ्त में होगा और शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - भूपेंद्र सिंह धौनी, सीओ किच्छा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed