{"_id":"118-96276","slug":"Udham-singh-nagar-96276-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजी हेल्थ ने किया गौराया को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजी हेल्थ ने किया गौराया को सम्मानित
Udham singh nagar
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। वर्ल्ड आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहे दलजीत सिंह गौराया को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के महानिदेशक ने सम्मानित किया। पोलैंड के पुक शहर में आयोजित प्रतियोगिता में विकलांग दलजीत सिंह गौराया ने दाहिने हाथ से रजत पदक और बाएं हाथ से कांस्य पदक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। लौटने पर देहरादून में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के महानिदेशक गौरी शंकर जोशी, डायरेक्टर ललित किशोर गुसाई, डा. केडी शर्मा ने सम्मानित कर किया। महानिदेशक जोशी ने वर्ल्ड मेडलिस्ट दलजीत को विभाग से वेतन वृद्धि का भरोसा दिया। वर्तमान में दलजीत सिंह राजकीय चिकित्सालय (केलाखेड़ा) में फार्मेसिस्ट हैं। मौके पर डा. आरपी, डा. प्रकाश वर्मा, डा. मीतू शाह, डा. नीतू रावत, जेपी पांडे, पंकज सक्सैना, केएल पुंडीर आदि थे।
विज्ञापन