{"_id":"118-90049","slug":"Udham-singh-nagar-90049-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ उपाध्यक्षा का चुनाव लड़ रहीं प्रत्याशी को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ उपाध्यक्षा का चुनाव लड़ रहीं प्रत्याशी को धमकी
Udham singh nagar
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। एचएनबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रा उपाध्यक्षा का चुनाव लड़ रही छात्रा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कुछ टेलीफोन नंबरों से धमकी मिलने की जानकारी दी है। छात्रा का आरोप है कि उसको धमकी देने वाले उसे चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं। पुलिस को सौंपी तहरीर में छात्रा उपाध्यक्षा की प्रत्याशी ज्योति यादव ने कहा कि वह जब से अपना चुनाव प्रचार कर रही है कुछ लोग उसे बेवजह परेशान कर रहे हैं। यादव ने पुलिस को सौंपी तहरीर में टेलीफोन नंबर भी सौंपे हैं। जिससे उसे चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकिया मिल रही हैं। छात्रा के साथ इस अवसर पर पंकज बिष्ट, रविंद्र बिष्ट, विवेक अग्रवाल, तरुण सक्सेना, अमित ठाकुर आदि थे।
विज्ञापन