{"_id":"118-87193","slug":"Udham-singh-nagar-87193-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह मुख्य बाजार में विवाहिता से मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह मुख्य बाजार में विवाहिता से मारपीट
Udham singh nagar
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पति सहित आधा दर्जन ससुरालियों ने सरेराह मुख्य बाजार में विवाहिता से मारपीट कर दी। इससे मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इससे पहले कि आक्रोशित लोग हमलावर ससुरालियों की धुनाई लगाते, सूचना पर पहुंची पुलिस और खुफिया विभाग ने मामला शांत कराया। पति सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। सिंह कालोनी में किराए में रहने वाली सुनीता उर्फ शबनम ने बताया कि वह मूलरूप से सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा की निवासी है। उसकी पहले पति से तलाक हो गया है। जिससे उसकी दो पुत्रियां भी है। उसने नवंबर 2013 में इंदिरा कालोनी निवासी शबाब से निकाह किया था। दो माह से वह शबाब से अलग रह रही है। गुरुवार की सायं वह किसी काम से बाजार आई हुई थी। इसी बीच उसके पति शबाब, सास रुखसाना सहित साईना, शादाब, गुड्डू व अरशद ने उसे रास्ते में पकड़ लिया। इस दौरान उससे उन्होंने जमकर मारपीट करते हुए सोने के जेवरात भी लूट लिए। यह देख आसपास लोगों का जमावड़ लग गया। इससे पहले कि महिला को पीटता देख आक्रोशित लोग हमलावरों पर हमला करते, सूचना पर एसआई जसवीर सिंह, खुफिया विभाग के दिनेश बगौली पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने बमुश्किल आक्रोशित लोगाें को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। मौका देख हमलावर फरार हो गए। जबकि भागने का प्रयास कर रहे पीड़ित महिला के पति शबाब और उसके भाई शादाब को पुलिस ने धर दबोचा। बाद में विधायक राजकुमार ठुकराल अपने दर्जनों समर्थकों सहित कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन