{"_id":"118-78380","slug":"Udham-singh-nagar-78380-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंत से लदी पिकअप पकड़ी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंत से लदी पिकअप पकड़ी, तीन गिरफ्तार
Udham singh nagar
Updated Wed, 28 May 2014 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। वन विभाग ने एक लाख रुपए की बेशकीमती बैंत की लकड़ी बरामद की है। साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर पिकअप को कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि जंगल से बैंत काटकर एक स्थान पर डंप किया जाता है। तस्करों द्वारा एकत्रित बेशकीमती बैंत बाद में बेची जाती थी। वन विभाग की एक गश्ती टीम ने पीलीभीत रोड पर तेज गति से भाग रही पिकअप का पीछा किया। पीलीभीत रोड बंडिया में पकड़ी गई पिकअप में रेशमबाड़ी रुद्रपुर निवासी मोहम्मद नासिर पुत्र मोहम्मद सलीम और असद पुत्र लियाकत तथा मोहल्ला काका ढोल बरेली निवासी मोनू पुत्र बनवारी लाल बैंत के साथ दबोचे गए। वन क्षेत्राधिकारी टीएस शाही ने बताया कि बैंत का बाजार भाव लगभग एक लाख रुपए है। उन्होंने यह भी बताया कि बैंत की चोरी किलपुरा रेंज से हुई थी। इसलिए यह मामला वन क्षेत्राधिकारी किलपुरा को सुपुर्द की जाएगी।
विज्ञापन