{"_id":"118-78306","slug":"Udham-singh-nagar-78306-118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौम की तरक्की को तालीम जरूर : कुरैशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौम की तरक्की को तालीम जरूर : कुरैशी
Udham singh nagar
Updated Tue, 27 May 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन की बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अब्दुल अजीज करैशी ने कहा कि मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए हर हाल में तालीम हासिल करना जरूरी है। तुफैल के बाग में आयोजित बैठक में कुरैशी ने कहा कि क्षेत्र के मुसलमान तालीम हासिल करने में पिछड़े हुए हैं। बिना तालीम के बाइज्जत जिंदगी जीना नामुमकिन है। उन्होंने इस्लामियां स्कूल को लड़कियों के लिए इंटर तक और कब्रिस्तान की खाली पड़ी सात एकड़ भूमि में लड़कों के लिए डिग्री कालेज बनाने का प्रस्ताव किया। बैठक में प्रस्ताव का स्वागत किया गया और इस संबंध में प्रमुख लोगों तथा समाज में आम राय बनाकर प्रस्ताव पास कराने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर हाजी कमर आलम, अजहर अहमद, जाफर खां, मोहम्मद कमर, हाफिज जमील, मौलाना शाकिर, मोहम्मद हनीफ अंसारी, हाजी अतीक अंसारी, मुस्तफा अली, हामिद खां, मास्टर जहरुल इस्लाम, जमील मलिक, मुस्तफा अली, नजाकत अली, मोहम्मद फुरकान, कारी मरगूब, सुल्तान अहमद आदि मौजूद थे।